Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में 'ऑटो गैंग' का आतंक! मंदिर जा रहे भाइयों को पहले मारी टक्कर, फिर पीटा और गले से उड़ाया सोने का लॉकेट

रांची में 'ऑटो गैंग' का आतंक! मंदिर जा रहे भाइयों को पहले मारी टक्कर, फिर पीटा और गले से उड़ाया सोने का लॉकेट

Ranchi Crime News, रांची (राजेश वर्मा की रिपोर्ट): राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक पर जानबूझकर टक्कर मारने, मारपीट करने और लूटपाट करने का संगीन आरोप लगाया गया है. इस संबंध में काली नगर निवासी दीपू राय ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए, ऑटो चालक गुलशन रजक और उसके पिता मयंक रजक को नामजद आरोपी बनाया है. घटना मंगलवार की संध्या करीब साढ़े छह बजे की है, जब पीड़ित के भाई मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे.

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, सोने का लॉकेट भी छीना

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सहकारिता भवन के समीप ऑटो (जेएच 01जीके 0465) ने जानबूझकर 20 वर्षीय दीपक राय और उनके ममेरे भाई शुभम तिवारी को टक्कर मार दी. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक गुलशन और उसके पिता वाहन से उतरकर घायलों के साथ मारपीट करने लगे. इसी दौरान दीपक के गले से करीब 65 हजार रुपये का सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Also Read: दशरथ गागराई बने विधानसभा आवास समिति के ‘कैप्टन’, जानें उनकी नई टीम में कौन कौन लोग हैं शामिल

गंभीर हालत में रिम्स रेफर, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. नामकुम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना की सत्यता की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि, टक्कर जानबूझकर मारी गई या यह एक दुर्घटना थी इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है लूटपाट के पीछे क्या वजह थी.

Also Read: देवघर डीसी का ‘रिश्वतखोरों’ पर हंटर! घूस लेते पकड़े गए प्रधान लिपिक और अनुसेवक निलंबित

The post रांची में 'ऑटो गैंग' का आतंक! मंदिर जा रहे भाइयों को पहले मारी टक्कर, फिर पीटा और गले से उड़ाया सोने का लॉकेट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles