Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्देश:बारिश के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने लिया फैसला, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी


रांची जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद रखने का निर्दश दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 सितंबर को एक विशेष बुलेटिन जारी कर जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। इसमें तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी। बच्चों को पानी भरने और खराब मौसम के खतरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह निर्देश जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 के तहत जारी किया है। डीसी के निर्देश के अनुसार, राजधानी रांची के सभी स्कूलों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। इसमें जिले के सभी सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूल शामिल हैं। गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक कामों को पूरा करना होगा निर्देश में यह भी बताया गया है कि छात्रों की छुट्टी होने के बावजूद, सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह स्कूल में मौजूद रहेंगे। उन्हें ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी रोज की हाजिरी लगानी होगी और बचे हुए गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक कामों को पूरा करना होगा। इसके अलावा, आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी स्कूल में 26 सितंबर को पहले से कोई जरूरी बोर्ड या आंतरिक परीक्षा तय है, तो उसे आयोजित करने या रद्द करने का आखिरी फैसला स्कूल के प्रिंसिपल अपने स्तर पर ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों या प्रबंधन के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles