Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में RSS ऑफिस में पेट्रोल बम फेंका:देर रात सॉस के बोतल में पेट्रोल भर कर फेंका, कोई हताहत नहीं, घटना CCTV में कैद


राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय परिसर में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बोतलें बाउंड्री के बाहर ही गिर गईं। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। कार्यालय को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना सुनियोजित लग रही है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, FSL टीम जांच में जुटी पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में दो युवक संदिग्ध गतिविधि करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जब पहला पेट्रोल बम फेंका गया तो उसमें लगा जलता हुआ सुतली जमीन पर ही गिर गया, जिससे वह प्रभावी नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरा बम फेंका गया, लेकिन वह कार्यालय परिसर तक पहुंच ही नहीं सका। जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने चिली सॉस की बोतल को पेट्रोल बम के रूप में इस्तेमाल किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) सहित कई टीमों को जांच में लगाया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। होटल विवाद के एंगल पर भी जांच घटना के पीछे एक स्थानीय विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरएसएस कार्यालय के पास स्थित एक होटल के कर्मचारियों पर संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कार्यालय से जुड़े लोगों ने गंदगी और अन्य मुद्दों को लेकर होटल के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई विधायक और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर सिटी डीएसपी केवी रमण सहित अन्य थाना प्रभारियों की एसआईटी घटना की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles