Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची से भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:56 फेरे लगाएगी, श्रावणी मेला को लेकर रेलवे की तैयारी; सीट मिलने में होगी आसानी


श्रावणी मेले में कांवरियों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रांची रेलमंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रांची से भागलपुर के बीच दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये दोनों स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट से चलेंगी और कुल 56 फेरे (28-28 फेरे प्रत्येक) लगाकर यात्रियों को सफर में बड़ी राहत देंगी। बता दें कि श्रावणी मेले के दौरान बिहार-झारखंड के रेल रूटों पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। रेलवे के इस फैसले से न सिर्फ रांची बल्कि मुरी, बोकारो, बरकाकाना और हजारीबाग के श्रद्धालुओं को भी भागलपुर और सुल्तानगंज जाने के लिए कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी। पहली स्पेशल ट्रेन (बोकारो रूट)
यह ट्रेन देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों के लिए बोकारो के रास्ते चलेगी।
कब से कब तक: 26 जुलाई से 9 सितंबर तक।
दिन: प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से खुलेगी।
समय: रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
कुल फेरे: 14 अप और 14 डाउन को मिलाकर कुल 28 फेरे।
रूट (स्टॉपेज): रांची, मुरी, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग और कोडरमा होते हुए भागलपुर। दूसरी स्पेशल ट्रेन (बरकाकाना रूट)
यह ट्रेन बरकाकाना और हजारीबाग टाउन के रास्ते भागलपुर के लिए संचालित होगी।
कब से कब तक: 27 जुलाई से 11 सितंबर तक।
दिन: प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी।
समय: रांची से शाम 5:30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
कुल फेरे: 14 अप और 14 डाउन को मिलाकर कुल 28 फेरे।
रूट (स्टॉपेज): रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा होते हुए भागलपुर।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles