Home india राजनगर में युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद...

राजनगर में युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद ससुराल से लौटा था, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई बॉडी

0
राजनगर में युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद ससुराल से लौटा था, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई बॉडी


मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के नकटी गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के मैदान में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राजनगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नकटी निवासी रामसुन्दर मुखिया के 35 वर्षीय दामाद मनोज मुखिया के रूप में हुई है। मनोज दरभंगा जिले के सकतपुर थाना के उजान निवासी जगदीश मुखिया का पुत्र था। बताया गया है कि मनोज सोमवार शाम को अपने ससुराल नकटी आया था। यहां उसकी अपनी पत्नी गुड़िया देवी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह शाम को ही ससुराल से चला गया था। अगले दिन सुबह नकटी गांव के मैदान में उसका शव मिला। पुलिस को उसके जेब से सल्फास की गोली मिली है, जिससे आशंका है कि पत्नी से विवाद के बाद उसने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। इस संबंध में राजनगर थाना में एक यूडी (अननैचुरल डेथ) कांड दर्ज किया गया है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version