Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा की 2 सीटों पर सुबह 9 बजे से वोटिंग:आज होगा तीन उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला, देर शाम आएंगे नतीजे


झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज मतदान होगा। विधानसभा में सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी। शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मतपेटियों को सीलबंद कर चुनाव आयोग को सूचना भेजी जाएगी। आयोग के निर्देश मिलने पर शाम करीब 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रात 8 बजे तक परिणाम आ जाएंगे। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। झामुमो ने बैजनाथ राम, कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परिमल नाथवानी मैदान में हैं। नाथवानी की एंट्री से चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया है। महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक संख्या बल की बात करें तो महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं, जो दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं। वहीं एनडीए के पास 24 वोट ही हैं। ऐसे में चार अतिरिक्त वोटों की जुगाड़ को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसने पूरे चुनाव को रोचक बना दिया है। मतदान से पहले राजधानी रांची में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। किसी भी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए सभी दल सतर्क हैं। कांग्रेस के विधायकों को होटल में रखा गया, जबकि एनडीए के विधायक भी मंगलवार से ही होटल में ठहरे हुए हैं। सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया और रणनीति को लेकर लगातार दिशा-निर्देश दिए गए। मॉक पोलिंग भी कराई गई। वोट पर इनकी रहेगी निगहबानी कांग्रेस : प्रभारी के राजू, सह-प्रभारी बेला प्रसाद, राज्यसभा सांसद डॉ नासीर हुसैन झामुमो : सुदिव्य कुमार सोनू, विनोद पाडेय, फागू बेसरा और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर माले : हलधर महतो और गीता मंडल राजद : भोला यादव भाजपा : अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, अनंत ओझा, भानु प्रताप शाही लोजपा : वीरेट प्रधान, अनिल कुमार आजसू : हरिश, ओम वर्मा जदयू : सागर कुमार, दुष्यंत पटेल जेएलकेएम : तय नहीं बस से विधानसभा पहुंचेंगे एनडीए व कांग्रेस के विधायक मतदान के लिए होटलों में ठहरे एनडीए व कांग्रेस के विधायक बसों से विधानसभा पहुंचेंगे। एनडीए के विधायक बस से होटल से निकलेंगे। इसके लिए सुबह 9 बजे का समय तय किया गया है। भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। सभी की तैयारी पूरी है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे सभी विधायक एक साथ बस से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा पहुंचने के बाद सभी विधायक एक जगह एकत्र होंगे और अंतिम रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सभी विधायक बारी-बारी से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वहीं होटल बीएनआर चाणक्य में कांग्रेस के अधिकांश विधायक और शीर्ष नेतृत्वकर्ता ठहरे हुए हैं। वैसे विधायक जो होटल में नहीं है। उन्हें भी होटल पहुंचने को कहा गया है। इसके बाद सभी विधायक सुबह 8 से 9 बजे के बीच बस से विधानसभा के लिए निकलेंगे। दिन भर चला बैठकों और मॉक पोल का दौर एनडीए के बाद कांग्रेस विधायक भी बुधवार को होटल में शिफ्ट हो गए। बुधवार को होटल में दो-तीन बार बैठक कर रणनीति तय की गई। राजनीतिक समीकरणों पर मंथन का दौर चला। राजद के केंद्रीय महासचिव भोला यादव भी अपने चारों विधायकों संजय प्रसाद यादव, संजय सिंह यादव, सुरेश पासवान और नरेश प्रसाद सिंह के साथ पहुंचे। बैठक में हिस्सा लेकर वापस लौट गए। वहीं माले के विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो भी बैठक में शामिल हुए और अपना समर्थन देने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि होटल में रुकने की बाध्यता नहीं है। जो रुकना चाहते थे, उनके लिए व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही होटल रेडिशन में रूके एनडीए के विधायकों को दो बार मॉक पोल कराया
गया। पहली बार दोपहर 12:30 बजे और दूसरे बार दोपहर तीन बजे। दोनों बार सभी 24 विधायकों के बैलेट पेपर सही पाए गए। होटल में विधायकों की बैठक भी हुई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। तय हुआ कि सभी विधायक होटल से सुबह नौ बजे बस से विधानसभा जाएंगे। जयराम बोले- ऑन दि स्पॉट लेंगे फैसला एनडीए के एक विधायक ने जेएलकेएम विधायक जयराम महतो का समर्थन मिलने का दावा किया है। लेकिन जयराम ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में सारे पक्ष सिर्फ कयास लगा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव पर मेरी न एनडीए से कोई बात हुई है और न महागठबंधन से। मैं किसी के संपर्क में नहीं है। वोटिंग पर गुरुवार की सुबह निर्णय लूंगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles