Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे पूर्णिया:कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, अररिया से पहुंचे अभिभावक, कहा- कोटा में बेटी का मर्डर हुआ


पूर्णिया में कांग्रेस की ओर से छात्रों की गूंज छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के सामने कोटा में हुई सीमांचल (अररिया के रानीगंज) की छात्रा जया श्री के संदिग्ध मौत के मामले को लेकर उनके अभिभावक आ पहुंचे । Neet पेपर लीक के बाद हुई आत्महत्याओं के मामले के बीच सीमांचल की जया श्री के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी की संदिग्ध मौत हो गई। कोटा में और प्रशासन इसे आत्महत्या कह रहा है । जया श्री के माता-पिता ने मंच से अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने कोटा में अपनी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर न्याय की मांग की है। बेटी की मौत पर उठ रहा सवाल कोटा में तैयारी कर रही सीमांचल की छात्रा जया श्री की संदिग्ध मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन ने इसे ‘आत्महत्या’ करार दिया था, लेकिन जया श्री के माता-पिता इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और मामले को रफा-दफा करने के लिए उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। प्रशासन पर टालमटोल का लगाया आरोप जया श्री के माता-पिता का कहना है कि घटना के बाद से ही उन्हें कोई उचित जानकारी नहीं दी गई और प्रशासन इस मामले को टालमटोल कर रहा है। घटना को बीते 15 दिन से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस रिपोर्ट या जवाब नहीं मिला है । मंच पर की भावुक अपील छात्रों की गूंज संवाद के मंच पर जया श्री की मां मंच पर फूट-फूटकर रो पड़ीं। अपनी बेटी की तस्वीर थामे, उन्होंने वहां मौजूद जनसमूह से भावुक अपील की। माता-पिता ने कहा, – “मेरी बेटी बहुत होनहार थी। हमने उसे उम्मीद के साथ बहुत दूर पढ़ने भेजा था, लेकिन सिस्टम ने या तो उसे खत्म कर दिया या इतना बेबस बना दिया कि उसके पास सिवाय आंसुओं के कुछ नहीं बचा।” उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपने बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील भी की। इमरान प्रतापगढ़ी का आश्वासन छात्रों की गूंज छात्र संवाद के लिए पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने जया श्री के माता-पिता के दर्द को गंभीरता से सुना और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया। इमरान प्रतापगढ़ी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मामला सिर्फ एक छात्रा की संदिग्ध मौत का नहीं है, बल्कि सिस्टम की विफलता का भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से इस मामले को लेकर राहुल गांधी से बात करेंगे और प्रयास करेंगे कि यह मामला देश की संसद में उठाया जाए। उन्होंने कहा, – “मैं इसे सिर्फ कागजों में दबने नहीं दूंगा। जया श्री को न्याय मिलना चाहिए और कोटा के इस सिस्टम में छिपे अनसुलझे रहस्यों की तह तक पहुंचना ज़रूरी है।”

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles