Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्य के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज:जमशेदपुर-धनबाद में बारिश, रांची में उमस


कैसा रहेगा मौसम: 12 मार्च के बाद चढ़ेगा पारा राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। रांची समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से दिनभर उमस भरी गर्मी महसूस की गई, जबकि धनबाद-जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च तक आंशिक बादल और कहीं-कहीं आंधी-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। 12 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी के साथ पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मानगो में आधे घंटे बारिश, धनबाद में पारा 30 गिरा जमशेदपुर के मानगो, आदित्यपुर और आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलजमाव हो गया। सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया। सबसे ज्यादा नुकसान सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को हुआ, जिनकी सब्जियां बारिश में खराब हो गईं। वहीं, धनबाद में दोपहर 3:30 बजे आसमान बादलों से घिर गया। बादल गरजने लगे। कुछ इलाकों में वज्रपात भी हुआ। बूंदाबांदी शुरू हुई। देखते-देखते पूरे जिले में झमाझम बारिश होने लगी। देर शाम तक करीब 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बोकारो-गिरिडीह में बूंदाबांदी, कई जिलों में बादल बोकारो में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। कृषि विभाग के अनुसार यहां लगभग 1.86 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बेरमो क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। गिरिडीह में करीब आधे घंटे के दौरान 3 से 4 मिमी बारिश दर्ज की गई और 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दूसरी ओर लातेहार, रामगढ़, घाटशिला, गढ़वा, चाईबासा, गुमला और कोडरमा में बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles