Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के गोला में 59 हाथियों का उत्पात:नए झुंड के पहुंचने से बढ़ी दहशत‎, फोरलेन में डिवाइडर से ​हाथियों का पारंपरिक रास्ता बंद‎


रामगढ़ स्थित गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का ‎‎उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा ‎है। पिछले एक माह से क्षेत्र में‎ लगातार उत्पात मचा रहे 45‎ हाथियों के बीच गुरुवार रात 14‎ हाथियों का नया झुंड हेसापोड़ा‎ जंगल में पहुंच गया। इसके साथ ‎ही प्रखंड क्षेत्र में हाथियों की संख्या ‎‎बढ़कर 59 हो गई है। हाथियों के ‎बढ़ते दबाव से ग्रामीणों में दहशत ‎का माहौल है।‎ किसानों की फसलें लगातार बर्बाद ‎हो रही हैं। हेसापोड़ा जंगल में‎ प्रवेश करते ही 14 हाथियों के झुंड‎ ने सिंगारी गांव में बासुदेव महतो के ‎घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके‎ बाद हाथियों ने आसपास के खेतों‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎में लगी धान का बिचड़ा, मक्का, ‎सब्जियों समेत अन्य फसलों को‎ खाया। फसलों को रौंदा। इससे ‎भारी नुकसान हुआ। कई गांवों में लगातार उत्पात ‎मचा रहा झुंड वहीं, पहले से ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎मौजूद 45 हाथियों का झुंड ‎चार-पांच टुकड़ियों में बंटकर‎ सरला कला, कुम्हरदगा,‎सोसोकला, चोकाद, मगनपुर,‎ महलीडीह, रोला, सुतरी, चोपादारु,‎ घाघरा, हेसापोड़ा, बड़की हेसल,‎ जयंती बेड़ा, सिंगारी और कोरांबे‎ सहित कई गांवों में लगातार उत्पात ‎मचा रहा है।‎ हाथी सड़क के एक ओर से‎ दूसरी ओर नहीं जा पा रहे हैं। ‎इसी कारण वे गांवों की ओर‎ भटक रहे हैं। वे भारी नुकसान ‎पहुंचा रहे हैं। किसानों का आरोप‎ है कि यदि सड़क निर्माण के‎ दौरान हाथियों के आवागमन के‎ लिए वन्यजीव कॉरिडोर बनाया ‎जाता, तो आज उन्हें इतनी बड़ी ‎क्षति नहीं उठानी पड़ती। ग्रामीणों‎ ने वन विभाग और संबंधित ‎एजेंसियों से तत्काल स्थायी ‎समाधान की मांग की है।‎ एक माह से किसानों की बढ़ी मुसीबत, लगा रहता है डर‎
झूबरी देवी, दीपनी देवी, कुशलाल‎महतो, राज किशोर महतो, मीना‎देवी, चिंता देवी समेत दर्जनों‎ किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी ‎हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ‎भारतमाला परियोजना के तहत ‎निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बने ‎डिवाइडर के कारण हाथियों का‎ पारंपरिक आवागमन बाधित हो‎ गया है। वहीं, एक माह से ग्रामीण ‎डर के साए में जी रहे हैं। कब ‎हाथियों का झुंड गांव में आ जाए।‎ लोगों ने वन विभाग से हाथियों के‎ आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। इससे खेती और घर ‎दोनों सुरक्षित रहे। फिलहाल वन‎विभाग ने हाथियों के आसपास ‎ग्रामीणों को नहीं जाने की हिदायत‎दी है। बिना कारण हाथियों को तंग‎ नहीं करने की बात कही।‎ वन विभाग ड्रोन कैमरे से कर रही हाथियों की निगरानी‎
हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मगनपुर के किसान वन‎विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर रातभर ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रहे‎ हैं। इसके बावजूद हाथियों के लगातार गांवों की ओर आने से ग्रामीणों की‎चिंता बढ़ गई है।‎

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles