Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के पतरातू में फायरिंग, दो युवक घायल:मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास हुई घटना, रिम्स रेफर; सुरक्षा गार्ड हिरासत में


रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में बीती रात मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में जयनगर निवासी महताब आलम, पिता ईयासीन अंसारी और जानिसार आलम, पिता मो मुख्तार आलम घायल हो गए। सड़क के किनारे चाय पी रहे थे युवक
घायल युवकों के अनुसार, वे सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान स्टॉक यार्ड के अंदर से सिक्योरिटी गार्ड ने छर्रे वाली गोली चला दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की वजह नहीं हुई स्पष्ट पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। गोली चलने के कारणों और घटना में पतरातू निवासी सिक्योरिटी गार्ड वीरेंद्र यादव पिता रामाशीष यादव को हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर फायरिंग की नौबत क्यों आई? क्या यह किसी विवाद का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles