Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटा:जिला प्रशासन ने अल्टीमेटम के बाद जेसीबी से कार्रवाई शुरू की, 254 दुकानें हटाई गईं


रामगढ़ के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में 254 दुकानों को हटाया गया। कई दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही अपनी दुकानें स्वेच्छा से हटा ली थीं, जबकि शेष दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। प्रशासन ने इन 254 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समय सीमा हाल ही में समाप्त हो गई। इससे पहले, जिला प्रशासन ने 25 मार्च को सभी दुकानदारों को 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने और दुकानें खाली करने का स्पष्ट नोटिस जारी किया था। यह कार्रवाई उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि कई दुकानदार स्वेच्छा से दुकानें हटा ली, जबकि जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें बलपूर्वक हटाया गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को व्यवस्थित, स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाना है। अधिकारियों का मानना है कि अतिक्रमण हटने से मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्रवाई शुरू करने से पहले, प्रशासन ने दुकानदारों, रेस्टोरेंट संचालकों और मंदिर के पुजारियों से बातचीत की थी। उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी दी गई थी और सहयोग की अपील की गई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles