Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ पुलिस ने शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती का किया खुलासा:7 अपराधी गिरफ्तार, लूटे गए आभूषण और वाहन बरामद


रामगढ़ पुलिस ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के शिव शंकर ज्वैलर्स में हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटे गए आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को पुलिस ने घटना की रात ही पकड़ लिया था। यह घटना 21 अप्रैल को शिव शंकर ज्वैलर्स नामक दुकान में हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में सुभानी अंसारी उर्फ ललका, मनीष कुमार, रीना देवी, चंद्रावती देवी, आनंद कुमार, अरबाज अंसारी और नसरूल्लाह अंसारी शामिल हैं। घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, चंदन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर, डकैती किए गए जेवरातों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रामगढ़, लातेहार, पलामू, रांची और अन्य जिलों में अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी की गई। पलामू से अरबाज अंसारी और नसरुल्लाह अंसारी को पकड़ा गया। घटना के दिन आनंद कुमार और सुभानी अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बिहार राज्य के नालंदा जिले में भी छापेमारी की गई। नालंदा से तीन पकड़े गए नालंदा से तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों – मनीष कुमार, रीना देवी और चंद्रावती देवी को सोना, चांदी के आभूषण और एक ई-टेंपो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये जेवर 21 अप्रैल को शिवशंकर ज्वैलर्स से लूटे गए थे और वे इन्हें बेचने जा रहे थे। मामले के आगे के अनुसंधान के क्रम में, पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक होंडा शाइन बाइक, घटना के समय पहने गए कपड़े और लूटे गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles