Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में चंदा विवाद, ड्राइवर की आंख में आई चोट:कुजू ओपी क्षेत्र में चंदा देने से मना करने पर युवकों ने की मारपीट, पुलिस जांच जारी


रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के छोटका चूम्बा में चंदा नहीं देने पर एक ट्रक ड्राइवर निर्मल बेदिया के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में ड्राइवर की एक आंख में गंभीर चोट आई है। यह घटना यज्ञ के चंदा के नाम पर हुई। भदानीनगर पाली निवासी ट्रक ड्राइवर निर्मल बेदिया को कुछ युवकों ने छोटका चूम्बा के पास चंदा मांगने के दौरान पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उनकी एक आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर की हालत इतनी गंभीर है कि वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। ओपी प्रभारी ने यह भी बताया कि डॉक्टर की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अक्सर चंदा के नाम पर ट्रक और हाइवा चालकों से अवैध वसूली और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles