Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में छिन्नमस्तिका मंदिर की भव्य सजावट:कोलकाता से आए कारीगर कर रहे तैयारी, रात से शुरू होगी फूलों की सजावट


झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के दरबार की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कोलकाता से कारीगर रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में पहुंच चुके हैं और अब रात्रि से फूलों की सजावट शुरू की जाएगी। रजरप्पा मंदिर में पूरे लाइट से विद्युत सजा कर दी गई है। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिर की भव्यता भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही रंग-बिरंगी सजावट और भक्तिमय माहौल के बीच मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु इस अलौकिक छटा को अपने कैमरे में कैद कर यादगार बना रहे हैं। मंदिर की भव्यता भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही है। मां के दरबार में आने वाले भक्तों पर माता की विशेष कृपा बनी रहती है और सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के दौरान मंदिर की भव्य सजावट और भक्तिमय वातावरण लोगों के उत्साह को और बढ़ा देता है। मां के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आने वाले दिनों में मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles