Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए रोड जाम:ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, 13 साल से काम नहीं; कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार


रामगढ़ जिले के छोटकी चुम्बा में गिद्दी रोड से नया मोड़ मुख्य मार्ग की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा चौथे दिन भी जारी रहा। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को आने-जाने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 13 साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद आज तक इसकी ठीक से मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण रोज सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। यह सड़क सीसीएल की कई परियोजनाओं और आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए बहुत जरूरी है। सड़क जाम होने की वजह से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी है। ग्रामीण किशोर कुमार ने बताया कि मंगलवार जाम का चौथा दिन है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क मरम्मत के काम का भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles