Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में टैंकर ने स्कूटी सवार दो को कुचला:गिद्दी-अरगड्डा मार्ग पर हुआ हादसा, दोनों की मौके पर मौत; आक्रोशितों ने किया रोड जाम


रामगढ़ जिले के गिद्दी-अरगड्डा मार्ग पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब एक टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल मुंडा (28) और बबलू बेदिया (27) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सोलर कैपिटल कंपनी का टैंकर विपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों युवक रामगढ़ से मजदूरी कर अपनी स्कूटी से अपने घर मनुआ लौट रहे थे, तभी टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। वे मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने तथा जाम हटाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस लगातार ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के अनुसार, इस मार्ग पर तीखे मोड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के कारण भी कभी-कभी जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles