रामगढ़ में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:बिहार फाउंड्री से लौटते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई र्दुघटना

Date:


रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत हथमारा पोचरा स्थित टाटा मोटर के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बिहार फाउंड्री से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान वंश कुमार (22) के रूप में हुई है, जो संतोष महतो के पुत्र और लाइन टोला दिगवार के निवासी थे। वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे था। जानकारी के अनुसार, हथमारा पोचरा के पास गजराज टाटा मोटर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वंश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India batting comes back to life, keeps T20 World Cup campaign alive | Cricket News – The Times of India

Axar Patel celebrates with teammates after taking the...

Aumkara Competition -Rules

AUMKAARA ONLINE – CONTEST RULES & REGULATIONS Aumkaara – is...

बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने...
Join Us WhatsApp