Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत

बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने निर्वाचन आयोग को बताया है कि अगर एक चरण में सभी 294 सीटों पर वोटिंग करायेंगे, तो सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत होगी. पश्चिम बंगाल के सीईओ ने इलेक्शन कमीशन को एक ही चरण में मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा था. सीईओ ने कहा कि कि इस मामले में आखिरी फैसला चुनाव आयोग ही लेगा.

गृह मंत्रालय से चर्चा करेगा इलेक्शन कमीशन

खबर है कि इलेक्शन कमीशन इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा करेगा. सीएपीएफ की 2,500 कंपनियों की उपलब्धता पर गृह मंत्रालय की अंतिम राय के बाद ही तय होगा कि बंगाल में कितने चरणों में चुनाव कराये जायेंगे. सीईओ ने यह भी कहा है कि अगर एक फेज में चुनाव मुमकिन नहीं होता है, तो भी इस बार पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ चुनावों की तुलना में चरणों की संख्या बहुत कम होगी.

कल से राज्य में तैनात हो जायेंगे सीएपीएफ के जवान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया है. चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार से केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो जायेगी. आयोग ने बताया है कि पूरे राज्य में सबसे अधिक सुरक्षाकर्मी उत्तर 24 परगना जिले में तैनात किये जायेंगे. यहां 3 पुलिस जिलों और 2 कमिश्नरेट में कुल 30 कंपनियां तैनात की जायेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएपीएफ की 12 कंपनियां संभालेंगी कोलकाता की सुरक्षा

कोलकाता की सुरक्षा के लिए 12 कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. निर्वाचन आयोग की इस कार्ययोजना के प्रथम चरण में एक मार्च से राज्य भर में 240 कंपनियां मोर्चा संभाल लेंगी. इसके ठीक बाद 10 मार्च तक अतिरिक्त 240 कंपनियां राज्य में पहुंच जायेंगी, जिससे सुरक्षा बलों की कुल संख्या 480 कंपनियों तक पहुंच जायेंगी.

कहां कितनी कंपनियां होंगी तैनात

जिले का नाम केंद्रीय बलों की तैनाती
मुर्शिदाबाद 16 कंपनियां
हावड़ा 15 कंपनियां
दक्षिण 24 परगना 15 कंपनियां
पूर्व मेदिनीपुर 14 कंपनियां
मालदा 12 कंपनियां
नदिया 12 कंपनियां
उत्तर दिनाजपुर 11 कंपनियां
दक्षिण दिनाजपुर 10 कंपनियां
दार्जिलिंग 09 कंपनियां
कूचबिहार 09 कंपनियां
पूर्व बर्धमान 08 कंपनियां
पश्चिम बर्धमान 07 कंपनियां
पश्चिम मेदिनीपुर 07 कंपनियां
जलपाईगुड़ी 07 कंपनियां
पुरुलिया 05 कंपनियां
झाड़ग्राम 05 कंपनियां
अलीपुरदुआर 05 कंपनियां
कलिम्पोंग 03 कंपनियां

इसे भी पढ़ें

सुरक्षा बलों की 480 कंपनियों की होगी तैनाती, 1 मार्च से आने लगेंगे CAPF के जवान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पूरी करे राज्य पुलिस : चुनाव आयोग

The post बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles