Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीएसओ पर पति ने लगाया मारपीट का आरोप:फौजी पति का पत्नी, सास के खिलाफ आवेदन


जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) हेमलता बून के पति और पूर्व फौजी रमेश कुमार ने पत्नी, सास और ड्राइवर पर मारपीट व प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने इस संबंध में सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद रमेश कुमार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनके हाथ, कंधे और जांघ पर दांत से काटने के जख्म मिले हैं। रमेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पत्नी ने उनसे ड्राइवर को धमकी देने को लेकर पूछताछ की। उनके इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। रमेश का कहना है कि सेना की नौकरी छोड़ने के बाद वे घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन पत्नी लगातार प्रताड़ित कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद रहने के दौरान पत्नी के फूफा ने फोन कर उन्हें ‘उठा लेने’ की धमकी दी। साथ ही, जिला प्रशासन के एक स्टेनो पर पत्नी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। डीएसओ ने पक्ष देने से किया इनकार
इस पूरे मामले पर जब जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं सिटी थाना पुलिस का कहना है कि मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles