Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ हादसा- किसी की एक महीने पहले हुई थी शादी:कोई तीन महीने पहले पिता बना; एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की कहानी


रामगढ़ में गुरुवार की देर हुए रोड एक्सीडेंट में सवारी वाहन सवार 8 लोगों की जान चली गई। सभी बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे और मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रहे थे।
इसी बीच उनकी गाड़ी को कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी और यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में से कई ऐसे थे, जिनकी कमाई से ही घर चलता था। इनमें से दो हजारीबाग और 6 लोग रामगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार को उन्हें मुहर्रम जुलूस में बैंड-ताशा बजाना था। हादसे की सूचना से मां-पत्नी की तबीयत बिगड़ी
रामगढ़ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजनों से भास्कर टीम की बात हुई। मृतक हेमंत कुमार महतो (25) के चाचा रघुनंदन महतो ने बताया कि महज एक महीने पहले ही हेमंत का विवाह हुआ था। घटना की सूचना सुनते ही पत्नी और मां की तबीयत खराब हो गई। रघुनंदन महतो बताते हैं कि हेमंत से गुरुवार को उनकी मुलाकात रात को 7:30 बजे हुई थी। हेमंत ने कहा था कि हम लोग बुकिंग में मुजफ्फरपुर बिहार जा रहे हैं। शनिवार की सुबह तक लौट आएंगे। पर वहां जाने से पहले ही यह हादसा हो गया।
तीन माह पूर्व बने थे दूसरी बार पिता
मृतक अनोद कुमार के जीजा रॉबिन महतो ने बताया कि तीन माह पहले ही अनोद बेटे के पिता बने थे। इससे पहले उनकी एक चार साल की बेटी है। अनोद अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे। ताशा पार्टी के काम से ही इनका घर चलता था। घर पर अनोद की पत्नी सुषमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पवन की फिलहाल कोई संतान नहीं थी
मृतक पवन करमाली के भाई विक्की करमाली कहते हैं कि वह मेरा छोटा भाई था। उसने कहा कि ताशा बजाने के लिए हम लोगों को मुजफ्फरपुर जाना है। यह कह कर घर से निकले थे। पवन की लगभग दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी फिलहाल कोई संतान नहीं थी। मृतक डेविड करमाली के दादा बढ़न राम करमाली ने बताया कि हमारी मुलाकात गुरुवार सुबह हुई थी। मुझे सूचना गांव वालों से मिली कि हादसे में पोता के साथ कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह लोग सभी ताशा बजाने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। एलपी ट्रक ने उनकी गाड़ीेे को बारलौंग में टक्कर मार दी। डेविड अभी अविवाहित था। ————————- ये भी खबर पढ़िए रामगढ़ में ट्रक-पिकअप में टक्कर, 8 लोगों की मौत:गाड़ी में फंसी लाश, सड़क पर बिखरे बैंड-बाजे; ताशा पार्टी से जुड़े थे सभी झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ। कोयला लदे एक ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे, उनके सामान बैंड-बाजे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि ट्रक को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। घटनास्थल पर सात लोगों की मौत हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची रेफर किया गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles