Home india रामनवमी पर दंगल बना आकर्षण का केंद्र

रामनवमी पर दंगल बना आकर्षण का केंद्र

0
रामनवमी पर दंगल बना आकर्षण का केंद्र

Hazaribagh Ram Navami 2026, हजारीबाग (जयनरायण की रिपोर्ट): हजारीबाग शहर में रामनवमी का पर्व इस बार भी पूरे उल्लास, आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया. शहर के विभिन्न इलाकों से निकले जुलूसों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. त्योहार को लेकर लोग सुबह से ही पूजा-पाठ में लग गए थे. दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से भव्य धार्मिक जुलूस निकलने लगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा गगन गूंज उठा. सड़कों के किनारे लगे महावीर झंडों के कारण हर इलाका भगवामय नजर आ रहा था.

छात्राओं ने दिखाया अद्भुत कौशल

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान अर्ष कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने अपने साहसिक करतबों से लोगों को चकित कर दिया. उनके अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रदर्शन ने दर्शकों का विशेष ध्यान अपनी ओर खींचा. सड़क से गुजर रहे जिन लोगों ने भी उनकी इस कला को देखा, वे दंग रह गए.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी जंगल में भीषण आग: दो पेट्रोल पंपों के करीब थीं लपटें, बड़ा हादसा टला

जुलूस में उमड़ी भीड़

विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से निकाले गए जुलूसों में श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली इन भव्य शोभा यात्राओं ने शहर के माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया.

दंगल प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

रामनावमी के दौरान ‘बड़ा अखाड़ा’ में आयोजित दंगल प्रतियोगिता लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और नेपाल से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए. इन रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया.

Also Read: Lohardaga: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा राम भक्तों का जनसैलाब

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version