रांची| फेयर प्राइज शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को पत्र लिखकर राशन डीलरों के बकाया कमीशन का हर तीन महीने में भुगतान करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान महासचिव ज्ञान देव झा ने सचिव से मांग की विशेष परिस्थितियों में अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के हस्तांतरण का प्रावधान लागू किया जाए।
