Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं लाभ':दरभंगा में भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले- देश राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर


भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026′ का शनिवार को दालान रिसोर्ट में विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने झंडोत्तोलन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजनीतिक व सामाजिक विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र कई राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसका समाधान संगठन की मजबूती और जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण ‘मन्ना’ ने की। एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर चर्चा द्वितीय सत्र में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्मक मानव दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर विचार रखे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की मूल भावना को समझाया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने की। संघ विचार परिवार की भूमिका पर व्याख्यान तृतीय सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रवि शंकर मिश्रा ने “विचार परिवार” विषय पर संबोधित किया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ और राष्ट्रीय सेविका समिति सहित विभिन्न संगठनों के कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता सांसद गोपाल जी ठाकुर ने की। भाजपा के इतिहास और संगठन विस्तार पर चर्चा
चतुर्थ सत्र में प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर संबोधित करते हुए पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की। पंचम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद यादव ने बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम, “मन की बात” और आईटी के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। षष्ठम सत्र में विधायक जीवेश कुमार ने “संगठन और सरकार में समन्वय” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी उनका दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और मजबूत करने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अगले दिन के सत्र प्रशिक्षण अभियान के दौरान मिथिला के प्रसिद्ध लोक गायक रामबाबू झा एवं उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंग दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थियों ने दालान रिसोर्ट में रात्रि प्रवास किया। वहीं रविवार सुबह योग कार्यक्रम के साथ प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles