धालभूमगढ़ | राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। चोयरा स्थित पंडित बाजार के समीप, पूजा लाइन होटल के पास भारतीय स्टेट बैंक का नया एटीएम स्थापित कर दिया गया है। लंबे समय से इस क्षेत्र में एक विश्वसनीय एटीएम की कमी महसूस की जा रही थी। बैंक अधिकारियों के अनुसार, एटीएम मशीन लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है और आगामी एक से दो दिनों के भीतर यहाँ से नकद निकासी की सुविधा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से व्यापारियों और आसपास के ग्रामीणों को भी अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने बैंक के इस कदम की सराहना की है।

