Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल दुबे गैंग का अपराधी पिस्टल संग गिरफ्तार:रामगढ़ के पतरातू से हुई गिरफ्तारी, पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड


रामगढ़ जिले के पतरातू से राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय अपराधी अनीस अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम का एक पिस्तौल भी बरामद किया है। पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शर्मा ने बताया कि एसपी रामगढ़ से मिली सूचना के बाद तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। 9 एमएम का पिस्तौल बरामद पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक अपराधी पिस्तौल लेकर घूम रहा है। इसी सूचना पर पतरातू थाना क्षेत्र के सोलिया में छापेमारी की गई, जहां से अनीस अंसारी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद अनीस अंसारी से पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर 9 एमएम का पिस्तौल बरामद किया। अनीस ने पुलिस को बताया कि राहुल दुबे गैंग के एक अन्य अपराधी ने फायरिंग की घटना के बाद उसे यह पिस्तौल रखने के लिए दिया था। इस संबंध में पतरातू थाना में एक प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है। अनीस अंसारी, जो ताहिर अंसारी का पुत्र है, रामगढ़ जिले के सालिया, पतरातू का निवासी है। उसके पास से तुर्की की जिगना कंपनी का पिस्तौल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, अनीस का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस छापेमारी दल में पतरातू पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली शाहिद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles