Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रिंग बांध के पास अज्ञात युवक का शव मिला:गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई


सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में रिंग बांध के पास पानी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरते देखा, जिसके बाद उन्होंने बैरगनिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पानी गहरा होने के कारण शव को बाहर निकालने में कठिनाई हुई, जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक की तस्वीर और हुलिए के आधार पर भी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles