रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में चोरी:पूरे परिवार के साथ साले की बेटी की शादी में गए थे, चोर जेवरात और नगद ले गए

Date:


दरभंगा में पुलिस विभाग से सेवानिवृत देवेंद्र लाल दास के घर में चोरी हो गई है। अज्ञात चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और लाखों के रुपए के जेवरात-नगद लेकर फरार हो गए। पीड़ित पूरे परिवार के साथ साले की बेटी की शादी में शहर से बाहर गए थे। पीड़ित परिवार ने लहेरियासराय थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के 19 नंबर गुमटी, न्यू खाजासराय मुहल्ले की है। मां के गहनें ले गए चोर पीड़िता ज्योति ने बताया कि उनके घर में उस समय चोरी हुई जब पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। मेरी मामा की बेटी की शादी थी। हम लोग 26 तारीख को शादी में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए थे। आज 2 तारीख को जब हम लोग घर लौटे, तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए। घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा कि गोदरेज-अलमीरा, पेटी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। ज्योति ने बताया कि मेरी मां के लाखों रुपए के जेवरात गायब हैं। साथ ही नगद रुपए, कीमती साड़ियां और अन्य कपड़े भी चोर ले गए। उन्होंने कहा, मेरा भी गहने चोर ले गए हैं। मम्मी का तो पूरा गहना साफ कर दिया है।
सीसीटीवी की जांच हो रही है गृह स्वामी देवेंद्र लाल दास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे। घर में लगे सभी कमरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने एक-एक सामान को ध्यान से खंगाला। जहां भी कीमती वस्तु मिलने की संभावना थी, उसे तलाश कर अपने साथ ले गए। ऐसा लग रहा है कि घर के एक-एक सामान को उसने देखा है और जो भी कीमती चीज मिली, उसे चोरी कर ले गया। पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात, नगद रुपए और बेटी के कुछ गहने भी चोर अपने साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष अमीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बैंक से रुपए लाए थे, चोर ले गए वहीं, दूसरी तरफ जिले के बिरौल थाना से सेवानिवृत्त दारोगा के बंद घर से चोरों ने सोना-चांदी के जेवरात सहित 2 लाख रुपए नगद की चोरी कर ली। थाना को दिए आवेदन के मुताबिक सोने की गले की चेन, सोने के 2 कान का टॉप्स, सोने का कान का टूटा हुआ झुमका, सोने का नाक का 06 नथिया, चांदी की 5 जोड़ी पायल सहित दो लाख रुपए चोर ने चोरी कर ली। बैंक से फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम को तोड़कर घर में रखे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp