Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ACB का बड़ा प्रहार: रिटायर्ड जमादार के घर छापेमारी, धनबाद में आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति'

ACB का बड़ा प्रहार: रिटायर्ड जमादार के घर छापेमारी, धनबाद में आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति'

ACB Dhanbad Action, धनबाद (धर्मेंद्र) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह (63) को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने उन्हें हीरापुर एक्स कोल बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके आवास से पकड़ा. लालेश्वर सिंह पर सेवा अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. बताया जाता है कि लालेश्वर सिंह जब सिपाही के पद पर कार्यरत थे, उस दौरान वे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो रीता वर्मा के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं.

शाम में हुई गिरफ्तारी

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, लालेश्वर सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद 4 जनवरी 2023 को कांड संख्या 1/2023 दर्ज किया गया था. इसके बाद मामले की गहन जांच की गयी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी धनबाद की एक टीम का गठन किया गया और सोमवार अपराह्न उनके घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान लालेश्वर सिंह घर पर ही मिले, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: धनबाद-रांची रेलखंड पर फुलारीटांड़ स्टेशन के पास रेल ट्रैक के किनारे लगी आग, 2 घंटे ठप रहा परिचालन

एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम लालेश्वर सिंह को मेडिकल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर गयी. जांच के दौरान उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. एसीबी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

2016 से चल रही थी जांच

एसीबी सूत्रों के अनुसार, लालेश्वर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच वर्ष 2016 से चल रही थी. फरवरी 2019 में उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की गयी थी. शिकायत की पुष्टि के बाद सितंबर 2020 में तत्कालीन एसपी द्वारा 191 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी गई थी। इसके आधार पर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गयी. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान लालेश्वर सिंह ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी. इसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला धनबाद जिले से जुड़ा है और अब आगे की जांच जारी है.

Also Read: सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद हुआ होली मिलन कार्यक्रम, खूब उड़े अबीर-गुलाल

The post ACB का बड़ा प्रहार: रिटायर्ड जमादार के घर छापेमारी, धनबाद में आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles