Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रिमांड पर पूछताछ के बाद सैफी भेजा गया आसनसोल जेल:रंगदारी के बंटवारे पर प्रिंस खान गैंग में पड़ गई थी फूट, बना ली थी गैंगस्टर से दूरी


कोलकाता में गिरफ्तार किए गए प्रिंस खान गैंग के मेजर यानी सैफी अब्बास नकवी से तीन दिन रिमांड पर पूछताछ के बाद आसनसोल पुलिस ने उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अब धनबाद पुलिस के लिए सैफी को रिमांड पर लेने का रास्ता साफ हो गया है। आसनसोल पुलिस ने सैफई से इथेनॉल कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ की। उसने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। सैफी व्यवसायीयों के मोबाइल नंबर का जुगाड़ करता था बताया कि प्रिंस के लिए वह व्यवसायीयों के मोबाइल नंबर का जुगाड़ करता था और उन्हें रंगदारी के लिए धमकता था। रंगदारी के पैसे किन के मार्फत वसूला जाता है, इस बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। सैफी से पुलिस को यह भी पता चला की रंगदारी के पैसों के मुद्दे पर दुबई में प्रिंस गैंग में फूट पड़ गई थी। सैफी ने बताया अनबन के बाद प्रिंस से बनाई दूरी
सैफी से हुई शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रिंस खान के पाकिस्तान भागने के पीछे की असली कहानी भी सामने आई है। धनबाद पुलिस अब सैफी को यहां लाकर रंगदारी के पूरे सिंडिकेट का पता लगाने की कोशिश करेगी। उसे प्रिंस गैंग के कई और मददगारों व सफेदपोशों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। बंटवारे पर विवाद
सैफी ही गैंग की रंगदारी के पैसों का हिसाब किताब रखता था। जब पुलिस की दबिश बढ़ी तो रंगदारी के पैसे कम आने लगे। रकम के बंटवारे के मुद्दे पर प्रिंस और सैफी में अनबन हो गई। उसके बाद सैफी ने प्रिंस से दूरी बना ली थी। प्रिंस की शाही जिंदगी
सैफी के मुताबिक, प्रिंस दुबई में अपनी दो पत्नियों के साथ आलीशान जिंदगी जी रहा था। पैसे कम पड़ने और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव से वह घबरा गया था। गिरफ्तारी के डर और पैसों की तंगी के बीच वह डंकी रूट से पाकिस्तान भाग गया। 200 से अधिक गुर्गें हो चुके हैं गिरफ्तार
अभी तक 200 से अधिक प्रिंस खान के गुर्गे को पुलिस ने पकड़ा है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के कार्यकाल में लगभग 30 से 40 गुर्गे को पकड़ा गया। सभी गुर्गों का अलग-अलग काम रहता था। किसी का गोली चलाना, किसी का पैसा लेनदेन करना, किसी का मोटरसाइकिल इंतजाम करना और किसी का रेकी करना।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles