Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रिम्स के MBBS छात्र ने की आत्महत्या:हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, दरवाजा तोड़ कर निकाला गया बाहर


राजधानी रांची स्थित रिम्स (राजेन्द्र चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल) में शनिवार को एमबीबीएस के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। वो हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगा लटका गया। सूचना मिलते ही अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा तोड़ छात्र को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पर उसकी मौत हो गई। हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी ब्लॉक में अपने कमरे में लगाई फांसी छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में की गई है। वो एमबीबीएस के सेकंड इयर का स्टूडेंट था। अक्षित हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता था। उसने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles