Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रिशु श्री टेंडर घोटाला : IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 7 घंटे पूछताछ, जानिये यूरोप टूर और चैट पर क्या खुला राज

पटना. बिहार के चर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को आइएएस धर्मेंद्र कुमार से पूछताछ की. सुबह 11 बजे से शाम करीब छह बजे तक सात घंटे चली पूछताछ के दौरान रिशु श्री के साथ हुयी चैट के अंश और कुछ अन्य साक्ष्य दिखाकर 40 से ज्यादा सवाल किये गये. आधे से ज्यादा सवालों के जवाब ही नहीं दिये. सरकारी निविदाओं में अनियमितताओं और धन शोधन की पड़ताल के सिलसिले में बुधवार को आइएएस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे तो जांच टीम उनसे टेंडर आवंटन में कथित गड़बड़ियों, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, विदेश यात्रा और ठेकेदार रिशु श्री से संबंधों के बारे में पूछताछ की. सुनील यादव से करीब सात घंटे तक सवाल-जवाब हुए.

विदेश यात्रा पर खर्च किये थे लाखों रुपये

सूत्रों के मुताबिक, तत्कालीन आइएएस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी ने 16 जुलाई से 26 जुलाई 2025 के बीच यूरोप की यात्रा की थी. उस समय धर्मेंद्र कुमार बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) के प्रबंध निदेशक थे. ईडी की ओर से अदालत में पेश रिपोर्ट के अनुसार, ठेकेदार रिशु श्री ने धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी की यूरोप यात्रा के दौरान 10,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर राशि की व्यवस्था की थी. हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि पूरी राशि नकद दी गई थी या इसका कुछ हिस्सा किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध कराया गया था.

कई और अधिकारियों के खिलाफ भी मिले सबूत

इसके अलावा, ईडी ने रिशु श्री और आइएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा के बीच कथित व्हाट्सएप चैट के अंशों का हवाला देकर भी सवाल किए. इस चैट में धर्मेंद्र कुमार की विदेश यात्रा से संबंधित चर्चा होने की बात सामने आई है. बता दें कि रिशु श्री से संबंंध के आरोप में इडी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव को समन जारी किया है. विदेश यात्रा के बाद ठेका मिलने के आरोप की जांच इडी पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर किए गए कथित खर्च और रिशु श्री से जुड़ी कंपनियों को मिले सरकारी ठेकों के बीच कोई संबंध था या नहीं.

विदेश यात्रा के बदले टेंडर देने का है आरोप

आरोप है कि ठेकेदार अधिकारियों को अनुचित लाभ पहुंचाकर निविदा प्रक्रिया को प्रभावित करता था. हालांकि, धर्मेंद्र कुमार की यात्रा के बदले किसी खास ठेके को मंजूरी देने का आरोप साबित होना अभी जांच का विषय है. आज संतोष मल्ल से और कल आनंद किशोर से हो सकती है पूछताछ जानकारी के मुताबिक, प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को 29 अक्टूबर और अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर को 30 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. योगेश कुमार सागर ने अगले सप्ताह उपस्थित होने के लिए समय मांगा है.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

योगेश कुमार और अभिलाषा ने भी की थी विदेश यात्रा

इडी योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा की विदेश यात्रा के खर्चों की भी पड़ताल कर रही है. आरोप है कि रिशु श्री ने जून 2024 में योगेश कुमार सागर के परिवार के छह सदस्यों की ऑस्ट्रिया यात्रा का खर्च उठाया था. वहीं, अभिलाषा कुमारी शर्मा और उनके परिजनों की विदेश यात्रा पर करीब 19 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी जांच के दायरे में है. इसके अलावा, 265.73 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है.इडी अब संबंधित अधिकारियों के बयानों, सरकारी दस्तावेजों, ठेकों के आवंटन और वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान कर रही है.

Also Read: दारोगा भर्ती परीक्षा में हुआ था पेपर लीक, पूर्णिया सेंटर से बाहर भेजे गए थे PT के प्रश्नपत्र, ईओयू की जांच में हुआ खुलासा

The post रिशु श्री टेंडर घोटाला : IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 7 घंटे पूछताछ, जानिये यूरोप टूर और चैट पर क्या खुला राज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles