Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेजिनगर उपचुनाव: TMC ने झोंकी पूरी ताकत, ममता और अभिषेक समेत 20 स्टार प्रचारकों की सूची में कौन-कौन शामिल

कोलकाता/मुर्शिदाबाद से अमित शर्मा की रिपोर्ट

मुर्शिदाबाद के रेजिनगर विधानसभा सीट पर छह अक्तूबर को उपचुनाव होगा. उपचुनाव से पहले ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी के प्रचार के लिए 20 नेताओं की सूची जारी की है. सूची में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से लेकर अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, कुणाल घोष और प्रियंका अधिकारी समेत कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं.

विदेश से लौटते ही अभिषेक बनर्जी करेंगे प्रचार

रविवार को जारी प्रचारकों की सूची के अनुसार चौधरी के पक्ष में खुद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार करने की बात है. विदेश से लौटने के बाद अभिषेक बनर्जी के भी प्रचार में शामिल होने की बात कही गयी है. इनके अलावा कल्याण बनर्जी, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, सौगत राय, डोला सेन, समीरुल इस्लाम, महुआ मोइत्रा, कुणाल घोष, बाबर अली, उपासना चौधरी और प्रियंका अधिकारी समेत अन्य नेता प्रचार करेंगे.

नामांकन वापस लेने की कही थी बात

रेजिनगर को ममता खेमे के लिए महत्वपूर्ण सीट माना जा रहा है. शनिवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के अंतिम दिन चौधरी ने चुनाव मैदान में बने रहने का फैसला किया. इससे पहले नये चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने नामांकन वापस लेने की बात कही थी. बाद में ममता बनर्जी से बातचीत के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता के प्रचार की तारीख तय नहीं

शनिवार को जब चौधरी से पूछा गया कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेजिनगर में उनके लिए प्रचार करने आयेंगी, तो उन्होंने कहा था कि इस संबंध में अभी कोई बातचीत नहीं हुई है. हालांकि, इसके अगले ही दिन रविवार को दोपहर में पार्टी ने 20 प्रचारकों की सूची जारी कर दी, जिसमें ममता और अभिषेक बनर्जी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post रेजिनगर उपचुनाव: TMC ने झोंकी पूरी ताकत, ममता और अभिषेक समेत 20 स्टार प्रचारकों की सूची में कौन-कौन शामिल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles