Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे ने कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की:गर्मी में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए चलेगी ट्रेन, आसनसोल मंडल में ठहराव


गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और अमृतसर के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से पूर्वी और उत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कुल 12 फेरे लगाएगी और तीसरे दिन दोपहर 15:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल 2026 से 02 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5 बजे कोलकाता से रवाना होगी। यह ट्रेन भी 12 ट्रिप पूरी करेगी और तीसरे दिन रात 00:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के स्थानीय यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित (एसी) कोचों की व्यवस्था की गई है। रेलवे के इस कदम से खासकर गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी।

Spread the love

Popular Articles