बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में 11 जून की रात रेलवे फाटक के पास अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक लाइन होटल और जनरल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 11 जून की रात गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के पास स्थित अमर लाइन होटल में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर, वरीय अधिकारियों को सूचित कर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। सुमित्रा जनरल स्टोर पर छापा मारा गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमर लाइन होटल और उसके बगल में स्थित सुमित्रा जनरल स्टोर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से विभिन्न ब्रांडों की कुल 264 बोतल अंग्रेजी शराब और 101 बोतल/कैन बीयर बरामद की गई। संचालकों से वैध कागजात मांगे जाने पर वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस कार्रवाई में अमर लाइन होटल के मैनेजर अविनाश सिंह और सुमित्रा जनरल स्टोर के मालिक सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है, और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
रेलवे फाटक के पास अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़:264 बोतल अंग्रेजी शराब और 101 कैन बीयर जब्त, दो गिरफ्तार