![]()
मधुबनी शहर में सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखा गया। शंकर चौक, तिलक चौक, मालगोदाम रोड, गंगासागर चौक और रेलवे स्टेशन रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन रास्तों से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। सुबह के समय कार्यालय, बाजार, स्कूल-कॉलेज और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि वाहन थोड़ी दूर चलने के बाद फिर रुक गए, जिससे राहगीर और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या के समाधान के लिए यातायात थाना का गठन किया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। गाड़ियों की लगती है लंबी कतारें हालांकि, इसके बावजूद लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि केवल पुलिस की तैनाती से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। शहरवासियों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग, ऑटो और ई-रिक्शा का अनियंत्रित परिचालन और यातायात नियमों की अनदेखी है। विशेषकर प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार वाले इलाकों में थोड़ी देर के लिए भी वाहन रुकने से पीछे तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस जाम में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और आवश्यक कार्यों से निकले लोग भी फंस जाते हैं, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है। ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन को केवल जाम लगने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय पहले से ही प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए। शहरवासियों ने प्रशासन से प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड बनाने, चौक-चौराहों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन लागू करने और नियमित निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाए जाते, तब तक मधुबनी शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलना मुश्किल है।
रेलवे स्टेशन रोड और प्राइम लोकेशन पर 4 घंटे जाम:मधुबनी में अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक जाम, गाड़ियों की 2 KM लंबी लाइन
