Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रोहतास में मैट्रिक पास छात्रा का आहर में मिला शव:परिजन ने जताई हत्या की आशंका, भाई बोला- बहन के शरीर पर मारपीट के निशान थे, दांत भी टूटा हुआ है


रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में गुरुवार देर रात को आहर में एक मैट्रिक पास छात्रा का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही दावथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने भी देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। मृतका की पहचान इटवा गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जिसने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की थी। कोचिंग से लापता थी छात्रा परिजनों के अनुसार, मनीषा बुधवार सुबह कोआथ स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद गुरुवार को गांव के बाहर आहर में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उसकी पहचान परिजनों ने की। शरीर पर चोट के गंभीर निशान मृतका के भाई अनीश कुमार ने आरोप लगाया है कि शव पर गंभीर चोट के निशान थे। उनकी आंख क्षतिग्रस्त थी और कई दांत टूटे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कर रही हर एंगल से जांच वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि पुलिस कोचिंग संस्थान, सहपाठियों और मृतका की गतिविधियों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles