Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद बारिश से किसानों के चेहरे िखले, खरीफ खेती की बढ़ी उम्मीद


भास्कर न्यूज | चतरा लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार रविवार को हुई हल्की वर्षा से कुछ राहत मिली। जिले में आज करीब 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले पूरे मानसून सत्र में अब तक केवल 6 मिमी वर्षा हुई थी, जिसके कारण खेत सूखे पड़े थे और खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही थी। लगातार बारिश नहीं होने से किसान धान की नर्सरी तैयार करने और खेतों की जुताई को लेकर चिंतित थे। कई किसानों ने शुरुआती तैयारी कर ली थी, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण खेती का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। रविवार को हुई बारिश से खेतों में हल्की नमी आई है, जिससे किसानों को खेती की शुरुआत की उम्मीद जगी है।हालांकि कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खरीफ फसलों, विशेषकर धान की रोपाई के लिए अभी और अच्छी बारिश की आवश्यकता है। वर्तमान वर्षा से केवल शुरुआती कृषि कार्यों में कुछ सहायता मिलेगी। यदि आने वाले दिनों में नियमित बारिश होती है तो किसान समय पर बुआई और रोपाई का कार्य पूरा कर सकेंगे।मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद किसानों ने खेतों का रुख किया और आगामी खेती की तैयारियों में जुट गए।कृषि विभाग ने किसानों से मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए खेतों की तैयारी जारी रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने पर धान, मक्का, अरहर सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि पर्याप्त वर्षा होने के बाद ही बड़े पैमाने पर रोपाई करें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।लंबे सूखे के बाद हुई इस बारिश ने भले ही पूरी समस्या का समाधान नहीं किया हो, लेकिन किसानों के चेहरे पर उम्मीद की नई किरण जरूर जगा दी है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों में अच्छी और नियमित बारिश पर टिकी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles