![]()
लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोला में शनिवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले हलसी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दोनों को सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया। इनमें घोयमा चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान कंचनपुर टोला निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र शोषण चौधरी और सीताली चौधरी के पुत्र घोयमा चौधरी के रूप में हुई है। खंती से वार के बाद हसुली से किया हमला स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर शोषण चौधरी ने घोयमा चौधरी पर खंती से वार कर दिया। इसके जवाब में घोयमा चौधरी ने भी हसुली से शोषण चौधरी पर हमला कर दिया। दोनों के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस विवाद की मूल वजह का पता लगाने के साथ घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है।
लखीसराय-आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला, 2 घायल:खंती और हसुली से वार, दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
