Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय के श्रद्धालुओं से भरा सीएनजी टेंपू पलटा:शिव पूजा के बाद महादेव सिमरिया जा रहे थे, हादसे में 10 कांवरिए घायल, सभी अस्पताल में भर्ती


लखीसराय। आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे कांवरियों से भरा एक सीएनजी टेंपू सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह घटना जमुई जिले के सिकंदरा के समीप हुई, जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपू पर सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार, मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के ये श्रद्धालु पहले लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी सीएनजी टेंपू से जमुई जिले के महादेव सिमरिया धाम जा रहे थे। सिकंदरा के पास सड़क पर बने गड्ढे से वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपू पलट गया। लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में डोमन पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान, शांति देवी, नागो डीलर, उषा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं। ये सभी मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles