Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में झाड़ी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद:शरीर पर मिले जख्म के निशान, हत्या की आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


लखीसराय में गुरुवार को झाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना कबैया थाना क्षेत्र स्थित मकुना गांव में पुल के पास की है। स्थानीय लोगों ने झाड़ी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने कबैया थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से दो बोरे भी बरामद किए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि व्यक्ति की हत्या के बाद पहचान छिपाने या शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे झाड़ी में फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस कबैया थाना पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles