लखीसराय के टाउन थाना में तैनात होमगार्ड जवान प्रफुल्ल कुमार की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव निवासी जगदंबी सिंह के लगभग 45 वर्षीय पुत्र प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल कुमार ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मणिभूषण कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें हीट स्ट्रोक आया होगा या फिर हार्ट अटैक से उनकी जान गई है। बिसरा सुरक्षित रख फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा हालांकि, पुलिस प्रशासन अभी मामले में कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित रख फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
लखीसराय में ड्यूटी पर होमगार्ड जवान की मौत:टाउन थाना में तैनात थे प्रफुल्ल कुमार, परिजन बोले- गर्मी-हार्ट अटैक