लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को नया बाजार पचना रोड स्थित संसार पोखर तालाब में स्नान के दौरान हुई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मतलू कुमार के पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कार्तिक अपने घर के पास स्थित संसार पोखर तालाब में अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गया था। खेलते-खेलते वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन बच्चे को तुरंत एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. मणि भूषण ने जांच के उपरांत कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कवैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लखीसराय में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत:नहाते समय गहरे पानी में गया, आधे घंटे बाद मिला बॉडी