Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में रोड एक्सीडेंट, 2 बाइक सवारों की मौत:बाइक, ऑटो और वैन की भिड़ंत; तिलक समारोह में जा रहे थे


लखीसराय-हलसी मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हलसी थाना क्षेत्र के गिद्धा और कोली गांव के बीच हुई, जहां बाइक, सीएनजी ऑटो और टाटा मैजिक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव में दरबारी महतो के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक, ऑटो और मैजिक वाहन की भिड़ंत हो गई गिद्धा और कोली गांव के बीच तेज रफ्तार वाहनों के बीच ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक, ऑटो और मैजिक वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जमुई जिले के लछुआड़ फतेहपुर निवासी संदीप महतो के पुत्र कौशल कुमार और बरबीघा निवासी सोहरायन महतो के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक राता गांव निवासी सोफेंद्र महतो का 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया घायल विक्की कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ अर्पित आनंद, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार और हलसी थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन ने बताया कि हादसे में मृत दोनों युवकों की शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेक को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles