Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार की वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी का निधन:चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया था झारखंड का प्रतिनिधित्व


लातेहार डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र की प्रतिभावान खिलाड़ी आभा कुमारी (14) का शुक्रवार को निधन हो गया। आभा को अचानक सिर और पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल लातेहार सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आभा कुमारी एक उभरती हुई होनहार खिलाड़ी थीं। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप सहित कुल चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी असामयिक मृत्यु से खेल जगत में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं खिलाड़ी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अतिरिक्त, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल और अन्य कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Spread the love

Popular Articles