![]()
कार्यक्रम में एसपी कुमार गौरव और एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता शामिल हुए। आदिवासी विधि-विधान के अनुसार करम डाली की पूजा-अर्चना की गई। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व बताते हुए लोगों से इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज की परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं और समाज में एकता को मजबूत करते हैं। पूजा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान और प्रमोद कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
लातेहार : प्रकृति संरक्षण और भाईचारे का संदेश देता है करम पर्व : एसपी
