Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में भालुओं ने किसान को किया घायल:धान रोप पर घर लौटते मिले तीन भालू, नहीं मिला भागने का मौका, आईसीयू में इलाजरत


लातेहार के महुआडांड के कुकुटपाट गांव में खेत से लौट रहे एक किसान पर तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान की पहचान किशुन नगेसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वे अपने खेत में धान की बुआई कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सामना तीन भालुओं से हो गया। जिनमें एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ थी। अचानक सामने आए इस खतरे से पहले कि किसान कुछ समझ पाते, मादा भालू ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर उन पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें भालू के हमले में किशुन नगेसिया के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकीय निगरानी में उनका लगातार उपचार जारी है। वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन इस तरह के हमले से लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। घायल किसान ने भी बताया कि भालू ने अचानक हमला किया। उन्हें संभलने का कोई अवसर नहीं मिला। स्थानीय लोगों का मानना है कि मादा भालू अपने शावकों के साथ थी, इसलिए उसने आक्रामक रुख अपनाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ाने, गश्ती दल तैनात करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles