Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में हथियार, कारतूस व IED कंटेनर बरामद:दो दिन चले अभियान में 63 कारतूस भी मिले, सुग्गा बांध समेत कई जंगलों में चली तलाशी


लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न वन क्षेत्रों में एसएसबी की 32वीं वाहिनी और जिला पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाकर हथियार, कारतूस और आईईडी से जुड़े संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। 21 और 22 अक्टूबर को चले अभियान के दौरान सुग्गा बांध के जंगल से राइफलें, मैगजीन और कारतूस मिले। वहीं, आधे, दौना एवं दुरुप वन क्षेत्रों से आईईडी के दो स्टील कंटेनर समेत अन्य सामान बरामद किए गए। शुक्रवार को महुआडांड़ थाना परिसर में एसडीपीओ पूजा कुमारी और एसएसबी के तिसिया समवाय के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव ने अभियान की जानकारी दी। एसएसबी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को सुग्गा बांध वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान एक .303 राइफल, एक खाली मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस और कारतूस रखने की एक थैली बरामद की गई। यह अभियान सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें एसएसबी के 24 जवान और महुआडांड़ थाना के एएसआई महेंद्र कुमार रजक शामिल थे। दो राइफलें और 63 कारतूस मिले 22 अक्टूबर को सुग्गा बांध वन क्षेत्र में दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों से एक बोल्ट एक्शन राइफल, एक खाली 9 एमएम पिस्टल मैगजीन और कुल 63 कारतूस बरामद किए गए। इनमें 28 जिंदा कारतूस, 34 ट्रेसर कारतूस और एक 7.62 एमएम जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस अभियान में एसएसबी के 25 जवान और एएसआई महेंद्र कुमार रजक शामिल थे। आईईडी के दो स्टील कंटेनर बरामद
इसी दिन एसएसबी की एफ समवाय बांसकरचा और महुआडांड़ थाना पुलिस ने आधे, दौना एवं दुरुप वन क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया। शाम करीब 5:15 बजे आईईडी के दो स्टील कंटेनर, 20 मीटर प्लास्टिक शीट, रस्सी का एक बंडल, सिंथेटिक कपड़ा और रेत की दो बोरियां बरामद की गईं। इस अभियान में एसएसबी के 27 जवानों के साथ एएसआई संजय कुमार ठाकुर शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद हथियारों, गोला-बारूद और संदिग्ध सामान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संभावित रूप से जंगलों में छूटे अन्य हथियारों और गोला-बारूद की तलाश के लिए सर्च अभियान भी जारी रखा गया। मौके पर पुलिस और एसएसबी के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles