Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लापता स्टूडेंट का शव गंगा घाट से बरामद:मुंगेर के जमालपुर से लापता हुआ था, परिजन जता रहे मर्डर की आशंका


मुंगेर में जमालपुर थाना क्षेत्र से 2 दिन पहले लापता हुए स्टूडेंट शिवम कुमार (16) का शव शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक गंगा घाट से बरामद किया गया। दसवीं कक्षा के छात्र शिवम के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। शिवम जमालपुर के खलासी मोहल्ला का निवासी था। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया था। श्रीकृष्ण सेतु पर शिवम की चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका और बढ़ गई थी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. मां से बोला- किताब लाने जा रहा हूं मृतक के पिता ने बताया कि शिवम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक शिवम की मां ने कहा कि मेरा बेटा बुधवार 15 जुलाई को किताब लाने की बात कह घर से निकला था। ुक्रवार को मनियारचक गंगा घाट के पास शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या कर शव को गंगा में फेंका – परिजन घटना की जानकारी मिलते ही जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। परिजनों का आरोप है कि शिवम की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles