Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर ने स्थापना दिवस पर लगाए पौधे

भास्कर न्यूज | पूर्णिया लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर के स्थापना दिवस के अवसर पर गणेशपुर परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान एवं अजय हॉस्पिटल, परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पंकज कुमार ने की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा संस्थान के निदेशक, सचिव एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। क्लब अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि आज से 16 वर्ष पूर्व डॉ. वीसी राय द्वारा लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की स्थापना कर समाज सेवा की जो ज्योति जलाई गई थी, उसे संजय कुमार सिंह, नित्यानंद कुमार, भोला प्रसाद चौधरी, किरण प्रभा राय और उदय शंकर प्रसाद सिंह के हाथों गति व ऊर्जा प्रदान करते हुए निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज सेवा को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का समाधान केवल पर्यावरण संतुलन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वेदों में भी वृक्षों और पौधों को जीवन का आधार माना गया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मानव कल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार सिंह, नित्यानंद कुमार, शिव कुमार चौधरी उर्फ भोला प्रसाद चौधरी, डायटिशियन अनिशा राज, क्लब सेक्रेटरी मनोरंजन कुमार, समाजसेवी बीरेन्द्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, विद्यासागर सिंह सहित संस्था के निदेशक रंजीत रमन, सचिव कंचन भारती, प्रबंधक निरंजन दास एवं स्वयं सेवी पूजा, महिमा, सपना, काजल, रंजन, कौशल, रोहित, अनुपम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles