Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लिपिक बोली- तू है कौन, इतना मारेंगे न…:DEO के सामने दी धमकी, अधिकारी बोले; पारिवारिक विवाद में बवाल


औरंगाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय में हंगामा हो गया। टाउन इंटर स्कूल में कार्यरत महिला लिपिक ने डीईओ दयाशंकर के सामने बवाल मचाया। लिपिक विद्या कुमारी ने सामने बैठे एक शख्स को कहा कि बदतमीज इंसान है, तू है कौन, इतना मार मारेंगे न… तू है कौन मेरे फादर इन लॉ को बहकाने वाला। हम अपने हक के लिए बोल रहे हैं। तुमको सौंट देंगे। इससे संबंधित वीडियो भी सामने आया है। मामले को लेकर डीईओ ने कहा कि गुरुवार को लिपिक के परिवार के सदस्य उनसे संबंधित किसी मामले को लेकर शिकायत करने कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा है। अनुकंपा पर मिली थी नौकरी जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला की नियुक्ति करीब 2 साल पहले अनुकंपा के आधार पर हुई थी। उनके पति की मौत के बाद उन्हें यह नौकरी मिली थी। विवाद के सभी पहलुओं और उसके कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अनुशासन बनाए रखने के लिए समझाया गया है जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित लोगों को समझाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles